मिर्ज़ापुर यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान 168 वाहनो का चालान 03 सवारी वाहन सीज
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में बढती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आज विशेष अभियान चलाया गया, जिसमे वाहन चलाने वाले 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चो को जागरुक किया गया , साथ ही उनके वाहन का चालान करते हुए उनके गार्जियन को पुनः बच्चो से वाहन न चलवाने के लिए हिदायत दी गयी, तो वही दूसरी तरफ सड़ंक किनारे व सार्वजनिक स्थानो पर भीड-भाड़ करने वाले, टेम्पो, आटो, रिक्शा चालको के विरुद्ध भी प्रवर्तन ने कार्यवाही करते हुए 168 वाहनो का चालान किया , और 03 सवारी वाहनो के विरुद्ध सीजर की कार्यवाही की, यातायात पुलिस का कहना है कि ये अभियान आगे भी 20 जुलाई तक चलती रहेगी ,