मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक संकल्प यात्रा कार्यक्रम में तीन जगह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे तो दूसरी तरफ शादी व तिलक समारोह में भी शामिल हुए
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज राजगढ़ के ग्राम कुंदरूफ़ , ग्राम मटिहानी , अदलहाट के ग्राम दौलताबाद मे आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के योजनाओ पर चर्चा करते हुए, मोदी सरकार की गारंटी वाला रथ के माध्यम से सरकार की विभिन्न विकास परक योजनाओं का प्रचार- प्रसार किया , विधायक जी ने पात्र गरीबो को आयुष्मान भारत का कार्ड भी वितरित किया, तो वही दूसरी तरफ जमालपुर के ग्राम बनौली में जसवंत सिंह के पिता के निधन पर उनके यहां तेरहवीं शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की, इसी तरह जमालपुर के ग्राम गौरी में अविनाश कुमार सिंह के पिता के निधन पर उनके यहा भी तेरहवीं मे शामिल होकर श्रद्धांजली अर्पित की, उसके बाद विधानसभा चुनार के जमालपुर में भाजपा पदाधिकारीयों से शिष्टाचार मुलाकात कर हाल-चाल जान नरायनपुर पहुँचकर अजय जायसवाल के पिता के निधन पर यहां भी तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित कर ग्राम कैलहट के रहने वाले माताशरण सिंह के यहां लड़के के तिलक मे शामिल हुए, फिर राजगढ़ के ग्राम बलुआ बजाहुर में पहुंचकर रमाशंकर सिंह की पुत्री के शादी मे शामिल होकर अपना आशीर्वाद दिया , इसी तरह देर रात तक विधायक जी अन्य तिलक व शादी समारोह में शामिल होते रहे ,