मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक शोक श्रद्धांजलि व पूजा पाठ सहित आज दर्जनों शादी समारोह में भी हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने अन्य कार्यक्रमो में शामिल होने से पहले भदोही औराई के ग्राम सहसेपुर के रहने वाले भाजपा नेता पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के निवास पर पहुंच उनसे मिलकर उनकी माता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया, उसके बाद विधायक जी पूजा पाठ सहित दर्जनों शादी व तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आगे निकल पड़े, सर्व प्रथम विधायक जी लोहदीकला स्थित एसo एनo पब्लिक स्कूल में पहुंचकर वहा आयोजित पूजा पाठ अखण्ड रामायण पाठ मे भाग लिया , वहा से विधायक जी जिगना क्षेत्र के ग्राम नरैना हरगढ़ मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमशिला सिंह के यहां पहुंचकर उनके लड़के के तिलक मे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल हिकर अपना आशीर्वाद दिया, वहा से सीधा अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के ग्राम गरेरी धनवाल के रहने वाले कौशल कुमार सिंह के पुत्र के तिलक मे शामिल होने पहुंचे, उसके बाद कई अन्य शादी व तिलक समारोह में शामिल होने के लिए देर रात्रि तक क्षेत्र में लोगो के यहाँ पहुंचते रहे ,