मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक शिक्षक विदाई समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंच शिक्षकों को किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज नरायनपुर के नियामतपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय काशीपुर में आयोजित बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा आयोजित शिक्षक विदाई समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर शिक्षकों को सम्मानित किया , मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय काशीपुर के प्रांगण मे सेवानिवृत्त अध्यापिकाओं प्रधानाध्यापक को लेकर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , समारोह के बतौर मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को शिक्षकों द्वारा सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया था , विधायक जी ने सेवानिवृत्त अध्यापिकाओं प्रधानाध्यापक जिसमे राधा देवी , प्रधानाध्यापक अजोरा देवी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया , विधायक जी ने मौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप शिक्षक सेवा से निवृत हुई है , लेकिन आपका समाज को बराबर मार्गदर्शन मिलता रहे , क्योंकि आने वाले पीढ़ी को आपके अनुभव एवं संस्कार की बहुत जरूरत है , इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अनमोल सिंह , सतेंदर सिंह , ग्राम प्रधान मिश्रीलाल , खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ,