मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक वोटर चेतना कार्यक्रम के बाद बीएचयू में भर्ती क्षेत्रीय लोगो का हाल जानने पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित वोटर चेतना महाअभियान की बैठक में शामिल हुए , उसके बाद विधायक जी वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के पीड़ित लोगो का हाल जानने के लिए वाराणसी पहुंचे , आज भाजपा के मिर्ज़ापुर जिला कार्यालय पर भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा ने वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप मे बैठक करने पहुंची, बैठक में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने श्रीमती कुशवाहा को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया, बैठक में जिलाध्यक्ष जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे , उसके बाद विधायक जी ग्राम पटेहरा कलां के विजय बहादुर पांडेय , और ग्राम तेंदुआ खुर्द के मिथिलेश सिंह के बीमार पुत्र का हालचाल जानने के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे , ग्राम पटेहरा कलां के रहने वाले विजय बहादुर पांडेय के पुत्र का रोड एक्सीडेंट मे गंभीर चोट की वजह से भर्ती बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी मे भर्ती है, ग्राम तेंदुआ खुर्द के मिथिलेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के पुत्र बीमार होने पर भर्ती बीएचयू वाराणसी मे भर्ती है, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल बीएचयू पहुंचकर दोनो लोगों का हाल-चाल लिया तथा जल्द स्वस्थ ठीक होने की ईश्वर से प्रार्थना किया ,