मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक विधानसभा सत्र से लौटते ही क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लखनऊ विधानसभा सत्र खत्म होते ही अपने गृह जनपद में प्रवेश करते ही अपने विधानसभा क्षेत्रवासियो के बीच पहुचकर किसी के दुःख में शामिल हुए , तो कही जाकर क्षेत्रवासियों का हाल चाल लिया , सर्व प्रथम विधायक मड़िहान ने आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह द्वारा लिए गए वर्चुअल बैठक में शामिल हुए , राष्ट्रीय महासचिव द्वारा सभी भाजपापदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभी जनप्रतिनिधिगण को संबोधित करते हुए कहा की आजादी के अमृत महोत्सव मे लोगों को प्रेरित करे , कि स्वयं झंडा खरीदकर अपने- अपने घरो पर लहराए , तथा 13, 14 एवं 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो मे राष्ट्र भावना जागृत करे , बैठक के बाद विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा के ग्राम हुसैनपुर के रहने वाले श्यामू मौर्या के निवास पर पहुचकर उनकी पत्नी के निधन के तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , वहा से निकलकर राजगढ़ भांवा के ग्राम डेहुरी पहुंचे , इस गांव के रहने वाले युवा अमित पटेल बीते दिन कुंए से पानी निकालने के दौरान उनका पैर फिसलने की वजह से कुएं मे गिरने से उनकी मौत हो गई थी , विधायक जी उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर भांवा बाजार सहित कई गांव में दौरा करते हुए लोगो से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्रवासियों का हाल-चाल लिया , इस दौरान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे ,