मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक लखनऊ से लौटते ही जनता दरबार से लेकर नगर क्षेत्र चुनार क्षेत्र व अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में लोगो के बीच पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल तीन दिन बाद लखनऊ से लौटते ही जनता सेवा में व्यस्त हो गए, आज सुबह विधायक जी अपने शुक्लहा स्थित आवास पर बैठकर बड़ी संख्या में जनता की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर उसका निस्तारण कराया , उसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में भ्रमण करते हुए आम जनमानस के बीच पहुंच उनके सुख दुख को सुना, सर्वप्रथम विधायक जी ग्राम धौरहा के रहने वाले अभिषेक सिंह को विषैला जंतु के काटने से उनके निधन की खबर लगते ही, दु:खद सूचना पाकर पोस्टमार्टम हाउस मे पहुंचकर उनके परिवार को ढांढस बंधाया, उसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज GIC में 68वीं प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल होने पहुंचे, जहा पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू कराया, इसी तरह से मंडलीय जिला कमांडेंट होमगार्ड ऑफिस मे पहुंचकर कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया, जहा कार्यालय एवं परिसर का रखरखाव स्वच्छ एवं ठीक-ठाक मिलने पर विधायक जी, अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 2,देवरी उत्तर एवं बूथ संख्या 3 किरहा एवं बूथ संख्या 4 रामपुर ठाकुरदयाल एवं बूथ संख्या 7 हरदी मिश्र इन बुथो पर बैठकर बड़ी संख्या मे लोगो को भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण करा, चुनार विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर के ग्राम भदावल ब्लॉक प्रमुख आनंद कुमार सिंह बंटू के निवास पर पहुंचकर उनके पिताजी के निधन पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया ,