मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक राहुल प्रकाश कोल के तेरहवीं में शामिल होकर दिया श्रद्धांजलि
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल के तेरहवीं में उनके पैतृक गांव पटेहरा में पहुचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया , हम आपको बता दे कि छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल बीते दिनों कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के दौरान मुंबई में उनका निधन हो गया था , आज उनके पैतृक गांव पटेहरा में तेरहवीं शोकसभा में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पहुचकर उनके पिता सोनभद्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल एवं उनके परिजन से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , वहा से निकलकर विधायक जी अपने क्षेत्र में कई अन्य दुःखद परिजन के निवास पर पहुचकर शोक संवेदना प्रकट किया , सर्व प्रथम विधायक जी राजगढ़ के ग्राम धनसिरीयां में चंद्र प्रकाश पटेल के निवास पर पहुचकर एक्सीडेंट में उनके पुत्र के निधन पर शोक प्रकट कर उसी क्षेत्र के अमहवा पुरवा मे कृष्ण कुमार सिंह के निवास पर पहुच उनके भाई के दुर्घटना में हुए निधन पर शोक प्रकट कर अहरौरा के ग्राम डकही में मंगल प्रसाद के पत्नी की तेरहवीं में पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल कई दुःखद परिजनों के यहा पहुचकर उनके दुःख में शामिल हुए ,