मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने 14 चयनित लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 14 चयनित लाभार्थियों को मिर्जापुर मे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का नियुक्ति पत्र सौंपा, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सफल युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणा से आज हमारी सरकार रोजगार के क्षेत्र मे तेजी से पारदर्शिता के साथ युवाओ को नौकरी दी जा रही है, आप लोग अपने अपने क्षेत्रों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करे, इस कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ,