मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में कई दुःखद परिजनों के निवास पर पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में आज कई दुःखद परिजनों से निवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने की वजह से वैसे तो विधायक जी किसी अन्य कार्यक्रम में भले ही शामिल न होते हो, लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रति दिन जनता के बीच किसी न किसी वजह से मौजूद रहते है, आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अहरौरा के गंगा देवी बालिका इंटर कॉलेज के संस्थापक मोहनलाल गुप्ता रेंजर के निवास पर पहुंचकर उनकी तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की, इसी तरह जमालपुर के ग्राम हुसैनपुर में हंसलाल मौर्य के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर राजगढ़ के ग्राम हिनौता स्थित मंदिर पर पहुंचकर विधायक जी ने वहा मौजूद आम लोगो से मुलाकात कर लोगो का हाल-चाल लिया, उसके बाद ग्राम नदिहार के रहने वाले रविशंकर सिंह प्रधान के निवास पर पहुंचकर उनकी दादी के निधन पर दुःख प्रकट कर ग्राम ददरा भैंसा खाड़ पहुंचे, जहा सतीश कुमार सिंह से पिता के निधन पर आयोजित तेरहवीं मे शामिल होकर श्रद्धांजली अर्पित किया, इसी क्रम में ग्राम मड़िहान में आलोक सिंह के निवास पर जाकर उनके दादा के निधन पर परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया, क्षेत्रवासियों के हर सुख दुःख के भागीदार पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच ऐसे ही लोकप्रिय नही है, प्रति दिन क्षेत्रवासियों के बीच रहने की वजह से जनता अपने विधायक को हमेशा सर आंखों पर बैठाए रहती है ,