मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में दुखद परिजनों के द्वार पहुंच उनके दुःख को बांटा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में कई दुखद परिजनों के निवास पर जाकर उनके दुःख में शरीक होकर उनके दुख को बांटा आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सर्व प्रथम ग्राम देवपुरा के ग्राम प्रधान पंकज सिंह एवं पूर्व प्रधान समरजीत सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की , इस अवसर पर चेतनारायण सिंह, पंकज सिंह, समरजीत सिंह, तेज बली सिंह, राम बली सिंह, अनिल सिंह सहित तमाम और भी लोग मौजूद रहे , उसके बाद विधायक जी इसी तरह से अपने अन्य कार्यक्रमो में शामिल होने के लिए क्षेत्र में आगे रवाना हो गया ,