मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज भी घरो से मिट्टी संकलित किया
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कई गांवों मे घर घर जाकर मिट्टी संकलित किया , केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देश भर में चलाये गये अभियान मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा के तहत आज पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कन्हईपुर, व ग्राम खुटारी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ अगुवाई करते हुए , तिरंगा लेकर गांव के घर घर जाकर मिट्टी संकलित किया , लोगो को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पंच प्रण का शपथ लिया , तो वही दूसरी तरफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा मे आयुष्मान भव: साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया , मेले में सम्बोधित करते हुए विधायक जी ने इस मेले के उद्देश्य को बताया , उन्होंने कहा कि इस मेले का उद्देश्य क्षेत्र के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करना है , इस मेले के माध्यम से सभी हेल्थ एवं वैलनेस सेंटरो और अस्पतालो मे मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप एवं इलाज किया जाएगा , गरीबो के साथ-साथ मध्यम वर्ग के लोगो का भी मुफ्त इलाज किया जाएगा , विधायक जी ने सभी से अनुरोध किया कि इस मेले मे आकर सभी लोग स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाये ,