मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ताओ से साथ लिया भाग
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री वर्तमान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा प्रसारित कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ से साथ वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लिया , आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर वर्चुअल के माध्यम से मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में भारत के करीब दस लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे , पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री वर्तमान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ शक्तेशगढ़ के बूथ संख्या 351 गोल्हनपुर में प्रधानमंत्री के वर्चुअल प्रसारण में उनके विचार को सुना , इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शक्तेशगढ़ राजबहादुर सिंह, हरिकेश सिंह, चंद्रमणि सिंह सुशील सिंह उर्फ मुन्ना सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,