मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक मन कि बात सुनकर क्षेत्र में दर्जनों से ज्यादा कार्यक्रम में किया शिरकत
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज प्रधानमंत्री जी के मन कि बात को सुनकर अपने विधानसभा क्षेत्र में बीमारो का हाल जानने, लोगो से शिष्टाचार मुलाकात , से लेकर दर्जनों तिलक व शादी समारोह कार्यक्रम में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया , विधायक जी बूथ संख्या 20 कोटवा पांडेय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात को सुना , उसके बाद ग्राम बघौडा में शारदा प्रसाद सिंह के पौत्र के तिलक में शामिल होकर आशीर्वाद देने के बाद ग्राम नुनौटी में गुलाब प्रजापति के कैंसर पीड़ित पुत्र का हाल जानने पहुँचे , विधायक जी ने पीड़ित परिवार को इलाज के लिए धन सहायता कोष से मदद दिलाने की बात कही, उसके बाद उसी गांव में भ्रमण कर कई लोगो का हाल लिया , वहा से निकालकर विधायक जी जनपद जौनपुर में एक तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे , अपना आशीर्वाद देकर वापस विधानसभा चुनार क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर कला में सत्येन्द्र सिंह के भांजे के तिलक में शामिल हुए , देर रात्रि तक पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शादी समारोह व तिलक समारोह में जाकर वर-वधु को अपना आशीर्वाद देने पहुँचते रहे ,