मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक मंडल शक्तेशगढ़ के दर्जनों गांव में मोदी के 9 वर्ष कार्य पर किया चर्चा
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री वर्तमान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज भी अपने विधानसभा क्षेत्र के मंडल शक्तेशगढ़ के दर्जनों गांव में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ भ्रमण कर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व मे सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 09 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे चल रहे कार्यक्रम संपर्क से समर्थन में ग्रामीणों को बुकलेट बाटकर उनसे 9090902024 नम्बर पर मिस कॉल कराया , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के मंडल शक्तेशगढ़ के ग्राम गुगुलपुर जमुई, ग्राम-गोल्हनपुर, ग्राम नुनौटी, ग्राम चौका, ग्राम कोठिलवा ग्राम लालपुर जैसे दर्जनों गांव मे क्षेत्र की जनता के घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे 09 साल पूर्ण होने पर गरीब कल्याण जैसी तमाम योजनाओ के बारे में जानकारी देते हुए , ग्रामीणों को बुकलेट बाटा ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं उनके नीतियों से आम जनमानस अवगत हो सके , साथ ही ग्रामीणों से 9090902024 नम्बर पर मिस कॉल कराया , उसके बाद ग्राम नुनौटी के रहने वाले छन्नू राम सिंह के निवास पर पहुचकर उनके पत्नी के निधन पर शोक प्रकट कर उसी गांव मे चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू सिंह के निवास पर पहुचकर उनके माता के निधन पर व8दायक जी ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की , इसी प्रकार ग्राम गोल्हनपुर में कैलाशनाथ केसरी के निवास पर पहुचकर उनके माता के निधन के तेरहवीं में शामिल होकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , इसी प्रकार कई अन्य कार्यक्रमो में पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का दौरा आगे भी जारी रहा ,