मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक भाजपा द्वारा आयोजित कोर कमेटी की बैठक सहित दर्जनों शादी समारोह में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज भाजपा जिला कार्यालय बरौधा पर आयोजित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई कोर कमेटी की बैठक में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के साथ शामिल हुए, उसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए, विधायक जी सर्व प्रथम चुनार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर में लघु सिंचाई विभाग के जेई बृजेश कुमार सिंह की पुत्री की शादी में शामिल होने ब्रृजधाम लान अनगढ़ रोड पहुंचे, उसके बाद अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलहरा में राम आधार दुबे के सुपौत्री की शादी में शामिल होने मां वैष्णो लान बरौधा पहुंचे, इसी तरह जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए मड़िहान तहसील के पास पहुंचे, वहा से ग्राम पटेवर के जीयन सिंह के सुपौत्री की शादी में शामिल होने के लिए, साक्षी लान बघौड़ा पहुंचे, ग्राम धनावल में भूपेंद्र सिंह की पुत्री की शादी मे भी शामिल हुए, इसी तरह से राजगढ़ में श्रवण कुमार सिंह की पुत्री की शादी में शामिल हुए, खबर लिखने के बाद भी देर रात्रि तक पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का शादी समारोह में शामिल होने का सिलसिला जारी रहा ,