मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक भाजपा गठबंधन प्रत्याशी रिंकी कोल के नामांकन में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज 385-छानबे विधानसभा के उपचुनाव के घोषित प्रत्याशी भाजपा निषाद पार्टी अपनादल एस गठबंधन की रिंकी कोल के नामांकन में शामिल हुए , दरसल भाजपा गठबंधन ने छानबे विधानसभा उपचुनाव में ये सीट पहले भी अपनादल एस के खाते में रही , जहा से राहुल प्रकाश कोल अपनादल एस के विधायक रहे , उनके निधन के बाद उपचुनाव में भी ये सीट भाजपा गठबंधन अपनादल एस के उम्मीदवार को मिली , जहा से राहुल प्रकाश कोल की पत्नी को अपनादल एस ने उम्मीदवार बनाकर उपचुनाव के लिए मैदान में उतार दिया है , आज अपनादल एस की उम्मीदवार रिंकी कोल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रिंकी कोल के नामांकन में शामिल होने के लिए जिला कलेक्ट्रेट पहुचे , तो वही प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी नामांकन में शामिल हुए , निषाद पार्टी के मझवा विधायक डॉo विनोद कुमार बिन्द , नगर विधायक , राज्यसभा सांसद राम शकल , सांसद पकौड़ी कोल , केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल , विनीत सिंह सहित बड़ी संख्या मे भाजपा के लोग मौजूद रहे ,