मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक भागवत कथा में पहुच कथा वाचक स्वामी जी का लिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के कलवारी बाजार में विगत कई दिनो से चल रहे भागवत कथा कार्यक्रम में पहुचकर कथा वाचक स्वामी जी का आशीर्वाद लिया , मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के कलवारी बाजार में विगत कई दिनो से कथावाचक राष्ट्रीय संघ श्री सच्चिदानंद जी महाराज सिद्ध पीठ विंध्याचल धाम द्वारा भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है , आज पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भागवत कथा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर महाराज जी का आशीर्वाद ले कथा का रसपान किया , इस मौके पर ब्लाक प्रमुख गजेंद्र सिंह , घुटुरु सिंह , रामबली सिंह , राधा बल्लभ दुबे एवं ग्राम प्रधान तथा कथा के आयोजक मंडल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ,