मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक बैठक में भाग लेने पहुचे लखनऊ विधानसभा अध्यक्ष के भोज में भी हुए शामिल
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज एक जरुरी बैठक में भाग लेने के लिए अचानक लखनऊ पहुचे , हम आपको बता दे कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने लखनऊ के द सेंट्रम होटल सेक्टर-सी सुशांत गोल्फ सिटी मे समिति की बैठक आयोजित किया था , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बीते कुछ दिनों पहले योगी सरकार में विधानसभा समिति के सदस्य बनाये थे , विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा ऐसे विधायकगण के साथ बैठक को आयोजित किया था , जो विधायक कृषि व्यवसाय से संबंध रखते हो , हम आपको बता दे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एक किसान परिवार में जन्मे जनसेवक है , जो आज भी अपने खेतों में किसानी कराते है , बुलाये गये बैठक में भाग लेने के लिए बीती रात मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे , बैठक में समिति के तमाम सदस्यों के साथ कृषि व्यवसाय से संबंध रखने वाले कई विधायकगण भी मौजूद रहे , विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बैठक में विधायकगण से किसानों से संबंधित कृषि कार्यों पर चर्चा की गई , बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष की ओर से मध्यान्ह भोज लखनऊ के द सेंट्रम होटल सेक्टर-सी सुशांत गोल्फ सिटी मे आयोजित किया गया था ,