मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुनकर अन्य कार्यकम करते हुए सत्र में भाग लेने के लिए लखनऊ हुए रवाना
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के गोल्हनपुर बूथ संख्या 339, पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के मन की बात को ध्यान पूर्वक सूना , उसके बाद विधायक जी ग्राम गोल्हनपुर मे ही लायंस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर्यावरण सुरक्षा एवं वृहद वृक्षारोपण में भाग लेने पहुंचे, जहा क्लब के पदाधिकरियो द्वारा पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का जोरदार स्वागत करते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया , दरसल गोल्हनपुर गांव विधायक जी का अपना गांव भी है, लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने गांव की स्वच्छता, संस्कृति और सभ्यता को नजदीक से देखने पर विधायक जी का जमकर बखान किया, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक जी ने लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया , इसके बाद विधायक जी गांव के तालाब पर जाकर वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया, इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री इंस पटेल ने क्लब के सदस्यों को सम्मानित कर उनका स्वागत किया, इस अवसर पर नितिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे, अपने सभी कार्यक्रमो को करने के बाद विधायक जी कल से शुरू होने वाले लखनऊ विधानसभा मानसून सत्र मे भाग लेने के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गए , विधायक जी 04 अगस्त को वापस आने के बाद अपने आवास पर जनता की समस्या को सुनने के लिए जनता दरबार मे मौजूद रहेगे ,