मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दस दिनों के लिए मध्य प्रदेश रवाना
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आज से अगले दस दिनों के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर रवाना हो गए है , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेना के जांबाज सिपाही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है , संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के विधानसभा चंदेला मे विधायक जी की ड्यूटी मध्य प्रदेश के भाजपा संगठन कार्यक्रम में 19 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक लगाई गई है , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मध्य प्रदेश में संगठनात्मक कार्यक्रम के लिए आज सुबह भोपाल के लिए रवाना हो गये , उन्होंने अपने चाहने वालो व क्षेत्र की जनता को अवगत कराया कि मध्य प्रदेश से 28 अगस्त को लौटकर पुनः आपका सेवक आपके बीच आपके संघर्ष के लिए तैयार मिलेंगे ,