मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी मझवां विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए भर रहे चुनावी जोश
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रमो के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी मझवां विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए चुनावी मंत्र के साथ साथ जोश भर रहे है, सूत्रों की माने तो हर दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच रहने वाले मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को जमीन से जुड़े जनप्रतिनिधि के रूप इसलिए जाना जाता है कि जनता से विधायक जी सीधा संवाद कर पीड़ित की परेशानियों को समझकर उसका निस्तारण कराते है, हर छोटी मोटी दुकानों पर बैठकर मोदी योगी की योजना के बारे में लोगो को बताते है , जिससे जनता को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है , आज विधायक जी प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यशाला का मड़िहान क्षेत्र के दीपनगर मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुउद्देशीय भवन मे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया , इसी तरह से मंडल अदलहाट के अहरौरा स्थित लखनिया वाटर सफारी मे कार्यकर्ताओ के साथ भी बैठक किया , इसके पश्चात विधायक जी ने वन विहार के कार्यक्रम मे सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर बाटी चोखा का आनंद लिया ,