मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने सेवा पखवाड़ा के तहत अनुसूचित बस्ती चलाया साफ सफाई व संपर्क अभियान
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कई अनुसूचित बस्ती मे जाकर सेवा पखवाड़ा के तहत किया कार्य करते हुए लोगो से सम्पर्क किया ,भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अनुसूचित बस्ती मे जाकर लोगो से मिलकर संपर्क अभियान चलाया , विधायक जी ग्राम नेवड़िया के अनुसूचित बस्ती में जाकर सेवाभाव से बाबा साहब अंबेडकर के पास झाड़ू लगाकर उनकी मूर्ति को साफ सफाई एवं धोकर नमनकर माल्यार्पण किया , अनुसूचित बस्ती मे ही नल से जल योजना को देखा, जिसमे सीधे लाभार्थी को स्वच्छ एवं शुद्ध पानी मिल रहा है , इसको लेकर लाभार्थी से बातचीत कर विधायक जी संतुष्ट दिखे , इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन एवं अन्य योजनाओं के बारे मे लाभार्थियों से बातचीत की जिसमें लाभार्थियों ने बताया कि सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है , विधायक जी अनुसूचित बस्ती मे लोगों के साथ बैतजकर जलपान भी किया , इसी तरह से ग्राम बनकी के अनुसूचित कोल बस्ती एवं धरकार बस्ती मे भी विधायक जी ने संपर्क अभियान मे घर-घर जाकर झाड़ू लगाकर साफ सफाई एवं सेवाभाव से कार्य किया , इसके साथ ही बस्ती के परिषदीय विद्यालय मे जाकर शिक्षण कार्य को देख बच्चों से बातचीत की ,