मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने लॉरेंस ग्लोबल स्कूल का फीता काट किया उदघाट्न
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा के गोला कन्हैयालाल में लॉरेंस ग्लोबल स्कूल का फीता काटकर उदघाट्न किया , मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उदघाट्न कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचे , कार्यक्रम स्थल पर विधायक जी के पहुचते ही संरक्षक व अतिथियों द्वारा जोरदार स्वागत करते हुए अंग वस्त्र एवं भगवान गणेश के चित्र भेंट कर सम्मानित किया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने नवनिर्मित स्कूल का फीता काटकर उदघाट्न कर अपने सम्बोधन में कहा कि अहरौरा के गोला कन्हैयालाल में लॉरेंस ग्लोबल स्कूल खुलने से आस पास के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी , जिससे बच्चों का भविष्य शिक्षा के बल पर उज्जवल होगा , इस अवसर पर महेंद्र अग्रहरी , दिनेश प्रताप सिंह , जयप्रकाश सिंह , राजेश सिंह , जय किशन जयसवाल अनिल सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ,