मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने राजगढ़ क्षेत्र में रोजगार मेले में पहुंच माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज राजगढ़ ब्लाक में स्थित कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेला में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मेला कार्यक्रम का शुभारम्भ किया , राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि के पहुंचने पर पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया , इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश काफी आगे बढ़ रहा है, योजनाओं से देश के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार का अवसर मिल रहा है, आज सभी योजनाओं के चलते युवाओं को स्मार्टफोन टैबलेट मिल रहा है, जिसे वो एक जगह से रहते हुए देश दुनिया से रूबरू हो रहे हैं, मुख्य अतिथि ने सभी युवाओं से नमो एप्स से जुड़ने की सलाह भी दी और कहा कि क्षेत्र के युवा अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में प्रतिभाग करें एवं चयनित हों, मुख्य अतिथि ने चयनित कुछ अभ्यर्थियों को आफर लेटर एवम कौशल विकास ट्रेनिंग सेंटर के बच्चो को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत मोबाइल भी वितरित किया , इस मेले में 585 अभ्यार्थी उपस्थित हुए जिसमे 198 अभ्यर्थियों का चयन किया गया,