मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने योगी सरकार के बजट को ऐतिहासिक बजट बताया
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज पेश किए गए योगी सरकार के बजट को ऐतिहासिक बजट बताते हुये जमकर तारीफ करते नजर आए , उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नो पर भाजपा योगी सरकार के इस बजट को दर्ज किया जाएगा , उत्तर प्रदेश में विकास व आम जनमानस के लिए लोक कल्याणकरी बजट पेश किया गया है , माo मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने आज का बजट पेश कर पुनः साबित कर दिया कि सबका साथ , सबका विकास और सबका विश्वास बनाये रखने वाला बजट रहा , 6.90 लाख करोड़ के बजट की प्रशंसा करते नही थक रहे मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उन्होंने कहा कि माo प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में माo मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी द्वारा जो ऐतिहासिक और मेगा बजट पेश किया गया है , इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगो को बहुत फायदा पहुँचेगा ,