मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने मोदी के आगमन व चुनाव में अनुप्रिया पटेल की जीत के लिए झोंकी ताकत
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों कार्यक्रम करते हुए, 26 मई को मिर्ज़ापुर जनपद के बरकछा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ के साथ ताबडतोड बैठक करते हुए, कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन ऐतिहासिक भीड़ मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे , उन्होंने कहा कि मोदी जी की रैली मे अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता अभी से लग जाए , तीसरी बार हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मिर्ज़ापुर की धरती पर आ रहे है, इस बार की जनसभा ऐतिहासिक होनी चाहिए , पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि बुथ जीतो चुनाव जीतो के तहत अपने-अपने बुथ को जिताने का काम करे , आने वाले 01 जून को अधिक से अधिक वोट देकर भाजपा, अपना दल यश एवं निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल को भारी मतों से जीताने की अपील किया , आज विधायक जी राजगढ़ के ग्राम उदितनगर, दीपनगर, सतेशगढ़, अहरौरा, नदिहर सहित कई क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए जनसम्पर्क किया ,