मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने मूर्ति अनावरण कर दुखद परिजनों से मिल गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में पहुचे
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज सर्व प्रथम विधानसभा छानबे क्षेत्र के हलिया के ग्राम-बटउआ बजरडीहा कला मे स्वo राम अचल पटेल एवं पत्नी मुनिया देवी के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी मूर्ति की स्थापना का अनावरण कर कई दुःखद परिजनों के निवास पर पहुचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , तो वही बूथ संख्या-351 गोल्हनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया , उसके बाद कई दुःखद परिजनों के निवास पर पहुचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , पटेहरा के ग्राम-नकटी मे अरुण सिंह उर्फ राजन के छोटे भाई के निधन पर उनके घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , तो राजगढ़ के ग्राम धनावल में श्रीमती दिव्या सिंह जो प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी के पति के सड़क दुर्घटना मे हुए निधन पर गहरा शोक प्रकट कर दिव्या सिंह के पति यश सिंह गहरवार के अंतिम संस्कार में जिगना के गंगा घाट पर पहुचकर नम आखों से शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया ,