मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने मध्य प्रदेश में युवाओं के साथ बाइक रैली निकाल किया दर्जनों बैठक
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल विधायक प्रवास अभियान के तहत मध्य प्रदेश के छतरपुर विधानसभा के चंदला-49 क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ चंदला बाजार के अलावा सरवई मंडल में युवा मोर्चा के तत्वाधान मे एक बड़ी बाइक रैली निकालकर क्षेत्र के तमाम युवाओ के अंदर पार्टी का जोश भरा, विधयक जी द्वारा निकाले गये बाइक रैली में बड़ी संख्या मे युवाओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया , तो वही दूसरी तरफ विधानसभा के चंदला-49 क्षेत्र में कई जगहों पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ से नया जोश भरा , सर्व प्रथम विधानसभा चंदला-49 के मंडल सरवई के पंचायत भवन में मंडल कार्य समिति की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राजनीतिक गतिविधियो पर चर्चा किया , तो वही स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के साथ भी बैठक की , वहा से निकलकर सरवई के बूथ संख्या,115 पर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के बैठक किया , बूथ संख्या 105 कंदेला पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों के साथ बैठक की, बुथ संख्या 103 फतेहपुर एवं 104 कोरधना एवं 105 कंदेला एवं 106 कंदेला एवं 102 मिसरन पुरवा व बूथ संख्या 141 महोई कला पर भी बैठक किया , फिर महोईकला के बूथ संख्या 142, 143, 138, 139, पर अलग अलग बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया , पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को निभाने के लिए सुबह से ही विधायक प्रवास अभियान के तहत मध्य प्रदेश के छतरपुर विधानसभा के चंदला-49 में तूफानी दौरा शुरू कर दे रहे है , विधायक मड़िहान की चुस्ती फुर्ती को देखकर वहा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा के साथ नया जोश देखने को मिल रहा है ,