मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने भूपेन्द्र सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर दिया बधाई
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने उंन्हे बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता आपके नेतृत्व में पार्टी के झंडे को आगे बढ़ाते हुए और बुलन्द करेगे , आज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चौधरी भूपेन्द्र सिंह को प्रदेश का भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है , ये जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा बताया गया , चौधरी भूपेन्द्र सिंह वर्तमान में विधान परिषद सदस्य और योगी आदित्यनाथ की सरकार में पंचायती राज मंत्री है , उंन्हे एक बड़े जाट नेता के रूप में भी जाना जाता है , इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार स्वतंत्र देव सिंह देख रहे थे , जिनका कार्यकाल समाप्त होने पर आज भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने चौधरी भूपेन्द्र सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना कर प्रदेश में आगे की जिम्मेदारी सौंपा है , प्रदेश में पार्टी की भाग दौड़ आज से चौधरी भूपेन्द्र सिंह संभालेगे , भपेन्द्र सिंह 1989 में भाजपा की सदस्यता लिया था , तब से पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में वे जाने जाते है , किसी भी विवादों से इनका कभी कोई नाता नहीं रहा है , इनको गृह मंत्री अमित शाह के काफी करीबी माना जाता है ,