मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय का किया उदघाट्न
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ जौगढ़ चट्टी में भारतीय जीवन बीमा निगम के नये कार्यालय का फीता काटकर उदघाट्न किया , बताया गया कि भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता राजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा राजगढ़ के जौगढ़ चट्टी में अपना कार्यालय खोला , जिसके उदघाट्न के लिए जनता के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को उदघाट्न कार्यक्रम के लिए बतौर मुख्यातिथि आमन्त्रित किया , कार्यक्रम स्थल पर विधायक जी के पहुचते ही वहा मौजूद बड़ी संख्या में लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया , इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम चुनार शाखा के प्रबंधक एवं विकास अधिकारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष शक्तेशगढ़ राज बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्या शंकर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज इंद्र भूषण मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे ,