मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर आज कई बूथों पर बड़ी संख्या में बनाया सदस्य
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर आज अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के कई बूथों पर बैठकर बड़ी संख्या में लोगो को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया , विधायक जी आज सर्वप्रथम मंडल सतेशगढ़ के बूथ संख्या 359, कोठिलवां बूथ पर बैठकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या मे लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई , उसके बाद भीटी के अनुसूचित बस्ती बूथ संख्या 196, पर भी बड़ी संख्या में लोगो को सदस्यता दिलाई , वहा से विधायक जी धनसिरीयां मुख्य बस्ती के बूथ संख्या 187 व 188 पर भी लोगो को बड़ी संख्या में लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई, उसके बाद ग्राम दरबान गुप्तेश्वर सिंह के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की, इसी तरह से ग्राम भीटी के रहने वाले कैलाश कहार के घर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर भी पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपनी शोक संवेदना प्रकट किया ,