मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील ओझा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल इन दिनों विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए लखनऊ में है , उन्हें जैसे ही भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार के सह प्रभारी एवं गड़ौली धाम के ओएस बालकुंदन फाउंडेशन के संस्थापक सुनील ओझा के दु:खद समाचार सुनकर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल काफी दुःखी हो गए, उन्हीने पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने दुःखद समाचार पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना कि उनको अपने श्री चरणों मे प्रभु स्थान दे , हम आपको बता दे कि मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र के गड़ौली धाम के ओएस बालकुंदन फाउंडेशन के संस्थापक सुनील ओझा उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व सहप्रभारी और वर्तमान में बिहार भाजपा के सह प्रभारी रहे , सुनील ओझा के नेतृत्व में देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन अंतरराष्ट्रीय दीपोत्सव एवं तुलसी विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, आयोजन के एक दिन पूर्व ही उनकी तबियत बिगड़ गई, उन्हें वाराणसी में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें गुडगांव मेदांता गुरूग्राम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह भाजपा नेता का निधन हो गया ,