मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कई बूथों का किया सत्यापन
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कई बूथों का किया सत्यापन करते हुए आम जनता के बीच पहुचकर उनका हालचाल भी लिया , हम आपको बता दे कि इन दिनों भाजपा आलाकमान के निर्देश से बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है , हर बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रधानमंत्री जी के मन की बात एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जनता को कैसे जानकारी हासिल हो इसके लिए सरल एप एवं व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ने के लिए बताया जा रहा है , भाजपा के तत्वाधान मे बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बूथ संख्या-88 बघैला , बूथ संख्या-78 एवं 79 पचोखरा खुर्द और बूथ संख्या-172 निबिया मंडल राजगढ़ , बूथ संख्या 168 बिशुनपुरा राजगढ़ का 11 सदस्यी कमेटी का सत्यापन किया , जिसमे सरल एप एवं व्हाट्सएप ग्रुप से उनको जोड़ने के लिए बताया गया , उसके पहले विधायक जी ने विकासखंड सिटी के ब्लाक प्रमुख पुष्पेंद्र कुमार सिंह के घर जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर उनका हालचाल लिया , बूथ सत्यापन के बाद विधायक जी ने ग्राम कोन भरुहवां राजगढ़ मे अखिलेश्वर सिंह कप्तान के घर पहुंच कर उनका हालचाल लेने के पश्चात उसी गांव मे अपने विधायक निधि द्वारा निर्मित इंटरलॉकिंग खड़ंजा का स्थलीय निरीक्षण किया , विधायक जी द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य ठीक-ठाक रहा ,