मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने बरकछा में किसानों को रेशम किट वितरण किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मुख्यमंत्री कार्यक्रम से खाली होते ही रेशम विकास विभाग के बरकछा पहुंचे , विधायक जी ने यहा पर कई किसानों को रेशम बनाने के लिए किट वितरण किया , जनपद सोनभद्र से आये लोगो द्वारा रेशम बनाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण किया गया था , जिन्हें आज विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने प्रशिक्षण प्राप्त किसान मुद्रिका सिंह, बिंदु पटेल, बैजनाथ, सुभाष सिंह, मोतीलाल को रेशम बनाने का कीट वितरण किया , इसके उपरांत उपनिदेशक रेशम विभाग द्वारा विधायक जी को रेशम कीट द्वारा कैसे रेशम का उत्पादन होता है विधिवत चर्चा की, इस अवसर पर अनमोल सिंह, सतेंद्रर सिंह एवं रेशम विकास विभाग के सहायक निदेशक रणवीर सिंह, सहायक रेशम विकास अधिकारी निसार अहमद, सहायक रेशम विकास अधिकारी श्रीमती अर्चना, अनुरक्षण रेशम अब्दुल रहमान एवं अनुरक्षण रेशम मोहम्मद शाहिद एवं झारखंड प्रांत से प्रशिक्षण अधिकारी निदेशक एन बी चौधरी, वैज्ञानिक डॉक्टर जे पी पांडेय एवं सुरेश कुमार सोनभद्र के रेशम प्रशिक्षक मौजूद रहे ,