मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने प्रदेश भाजपा मंत्री को माता रानी का चित्र व पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
मिर्ज़ापुर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आज आयोजित कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती में बतौर मुख्यातिथि शामिल हो ने पहुची भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी का मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया , दरसल आज सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान मे महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया था , संगोष्ठी कार्यक्रम मे ज्योतिबा फूले जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे मे तथा विशेषकर पिछड़े एवं दलित समाज के लिए एवं उनके सामाजिक उत्थान तथा शिक्षा मे विशेष योगदान के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई , कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह नगर विधायक निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ,