मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पत्रल आज मड़िहान के गोल्हनपुर गांव में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान और विचारधारा को याद कर नमन करते हुए विधायक जी ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे, उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को राजस्थान में हुआ था, उन्होंने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया, और अपनी विचारधारा से देश को एक नई दिशा दिखाई , इसके साथ ही विधायक जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर स्वच्छता अभियान के तहत गांव मे झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया , उसके बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बूथ संख्या 183, सेमरा बरहो व बूथ संख्या 338 व 339 गोल्हनपुर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या मे लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई , इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं भाजपा नेता इंस पटेल, संदीप पाठक, विकास पटेल, अजय बिन्द सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे ,