मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने जीते प्रत्याशियों का भाजपा जिला कार्यालय पर किया स्वागत
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज बरौधा स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जनपद में भाजपा से जीते हुए प्रत्याशियों के लिए स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया , कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व अन्य जनप्रतिनिधी के साथ भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे , हम आपको बता दे कि बीते दिनों नगर निकाय चुनाव में मिर्जापुर नगर पालिका व और अहरौरा नगर पालिका अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र से सभासदों ने पार्टी का परचम लहराया है , आज भाजपा के कद्दावर नेता व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व अन्य जनप्रतिनिधी भाजपा के साथ भाजपा पदाधिकारियो ने जीत दर्ज किए हुए भाजपा प्रत्याशियों के लिए बरौधा स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया , कार्यक्रम में मिर्जापुर नगर पालिका का चुनाव जीते श्यामसुंदर केसरी व अहरौरा नगर पालिका का चुनाव जीते ओमप्रकाश केसरी सहित जनपद के सभी सभासदो ने शिरकत किया , कार्यक्रम में जीत दर्ज किए हुए प्रत्याशियों को माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट कर सभी का बारी बारी से स्वागत किया गया , कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष , नगर विधायक सहित बड़ी संख्या में अन्य पार्टी के लोग मौजूद रहे ,