मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने छात्र छात्राओं को टैबलेट स्मार्टफोन का वितरण कर राम कथा में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज जंगी रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुचकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणा से छात्र छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया , कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरू करते हुए छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया , मड़िहान विधायक छात्र , छात्राओं को सम्बोधन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी जी की सरकार द्वारा चलाए जा रहे फ्री लैपटॉप और स्मार्ट फोन योजना से आधुनिक दौर में ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्रों को योगी सरकार की तरफ से एक बड़ा सौगात दिया जा रहा है , आगे उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओ को लैपटॉप और स्मार्ट फोन मिलने से आगे की पढ़ाई करने में काफी सुविधा होगी , वहा से निकलकर विधायक जी सीधा अपने विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ ग्राम-कूबा खुर्द पहुचे , जहा पर संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन विगत कई दिनो से चल रहा है , विधायक जी कथा मे पहुंचकर कथावाचिका परम पूज्य ऊं जय नंदनी जी महाराज (रिंकी जी) परम धाम अयोध्या का आशीर्वाद लेकर कथा के पंडाल मे बैठकर श्रीराम कथा का रसपान किया ,