मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर अनुप्रिया पटेल के लिए मांगा वोट
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जनपद के अकेले जनप्रतिनिधि अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के दर्जनों गांव में प्रतिदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ ही पैदल भ्रमण करते हुए क्षेत्र की जनता से घर घर जनसंपर्क कर भाजपा अपना दल गठबन्धन प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है , जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, विधायक जी वैसे वैसे अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिए है , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा, अपना दल यस एवं निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के चुनाव निशाम कप प्लेट के बटन को दबाकर उन्हें जीताने के लिए जनता से अपील किया, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हाथ मजबूत हो सके और केन्द्र में पुनः मोदी सरकार बन सके , विधायक जी ने आज जिन क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया वह है, राजगढ़ के ग्राम सरिया (बिंदान पूरवा), अहरौरा के ग्राम-सरिया, अहरौरा के ग्राम मानिकपुर , राजगढ़ के ग्राम खंभवा जमुती , ग्राम गोरथरा , पटेहरा के दीपनगर बाजार सहित कई अन्य दर्जनों गांव में कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव में भाजपा, अपना दल यस एवं निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के कप प्लेट के बटन को दबाकर उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील किया , ताकि दोबारा मोदी जी की सरकार पुनः केन्द्र में बन सके ,