मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने चुनार विधानसभा क्षेत्र में मिट्टी कलश कार्यक्रम में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज चुनार विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड जमालपुर में आयोजित कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के तहत एकत्र की गई एक एक चुटकी मिट्टी की अमृत कलश को लेकर विधायक जी देवकली इंटर कालेज से पैदल चलकर ब्लाक सभागार पहुँचे , कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचे पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विगत दिनों असम जनमानस के द्वारा विभिन्न क्षेत्रो से एकत्र की गई एक एक चुटकी मिट्टी के कलश को लेकर ब्लाक सभागार पहुंचे , विधायक जी ने कार्यक्रम के बाद ब्लाक परिसर में वृक्षारोपण किया , इस अवसर पर नरसिंह चौहान, बैजनाथ प्रजापति, अमित पांडेय, मंजू सिंह, अनमोल सिंह, आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे ,