मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने ग्रीन डे कृषि दुकान का फीता काटकर उदघाट्न किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के पटेहरा कला ग्राम पड़रिया में किसानों के लिए खुली नयी दुकान ग्रीन डे कृषि का फीता काटकर उदघाट्न किया , इस दुकान पर कृषि संबंधित खाद, बीज, दवा इत्यादि सभी प्रकार के सामान किसानों को एक ही छत के नीचे आसानी से उपलब्ध हो सकेगा , तो वही दूसरी तरफ दीपनगर बाजार क्षेत में जगह जगह जनचौपाल लगाकर क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं कार्यकर्ताओ और स्थानीय लोगो से मिलकर उनका हालचाल लिया ,