मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने ग्राम गोल्हनपुर प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर पर सक्तेशगढ़ मंडल के पदाधिकारियो के साथ की बैठक
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोल्हनपुर स्थित प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी मंडल सक्तेशगढ़ के मंडल पदाधिकारियो एवं सेक्टर के प्रभारी के साथ बैठक किया , इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी मिर्ज़ापुर जिले की प्रभारी सरोज कुशवाहा बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मौजूद रहे , बैठक में मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, चंद्राशुं गोयल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंस पटेल, संदीप पाठक, चंद्रमणि सिंह सहित तमाम और लोग मौजूद रहे, बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हरिकेश सिंह ने किया ,