मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने गांव गलियों मे झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर किया श्रमदान
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एक तारीख, एक साथ, एक घंटा स्वच्छता ही सेवा कचरा मुक्त भारत बनाने के अभियान के तहत आज विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोल्हनपुर की गलियों मे झाड़ू लगा साफ सफाई कर श्रमदान किया , स्वच्छता सेवा के तहत कचरा मुक्त भारत बनाने अभियान सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एक जहा गांव की गली मे झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया , तो वही गांव में कचरा युक्त वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया , ताकि प्रति दिन सफाई के बाद उसमे कचरा भरकर उचित स्थान पर फेका जा सके , इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजगढ़ रमाकांत एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत पूर्णचंद्र, ग्राम विकास अधिकारी सौरव पांडेय, ग्राम प्रधान इंस पटेल, अमित सिंह पटेल सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे ,