मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने क्षेत्रवासियों को दी सड़को की सौगात कई अन्य कार्यक्रम में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्रवासियों को विधायक निधि योजना अंतर्गत तैयार हुए सड़को की सौगात दी , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज ग्राम कलवारी खुर्द में मड़िहान कलवारी रोड से सुरेश बाबा के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया , तो वही कक्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ने कलवारी बाजार में ही महेंद्र सिंह के नयी दुकान राज किसान कृषि यंत्र के का फीता काटकर उदघाट्न कर क्षेत्रवासियों के बीच पहुचकर हाल जाना , तो वही अपने विधानसभा क्षेत्र के कई शादी समारोह में पहुचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया ,