मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने किसानों को डीजल पंप, एचडीपीई पाइप वितरण किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज किसानों को मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना अंतर्गत ब्लास्ट कूप निर्माण के लाभार्थियों को डीजल पंप, एचडीपीई पाइप वितरण किया , आज मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत मिर्ज़ापुर सिंचाई विभाग के ऑफिस मे किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने माँ विंध्यवासिनी देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया , इस अवसर पर विधायक जी ने लाभार्थी किसानो को डीजल पंप सेट,पाइप एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया , पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणा से किसानो को अनुदान देकर उनका विकास एवं उनका आय दोगुना किया जा रहा है , किसानों को मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत कई लाभ मिल रहे है , इस अवसर पर राज बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र मिश्रा, राम कृत कुशवाहा, ब्रृजमोहन, के साथ बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे ,