मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने किसानों के चौपाल में कहा योगी सरकार आपके लिए समर्पित है
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र के नुक्कड़, चौराहों, दुकानों पर बड़ी संख्या में सूखे की मार झेल रहे किसानों के साथ बैठक करते हुए अपने संबोधन में किसानों से कहा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के लिए हमेशा समर्पित रहती है , आज ग्राम पतेरी में रमाशंकर सिंह दरोगा के आवास पर बड़ी संख्या में मौजूद किसानों से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल क्षेत्र में कम बरसात होने की वजह से सुखे के हालात पर चर्चा की , किसानों को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा की योगी सरकार किसानों के लिए समर्पित है, किसानों का हर संभव मदद किया जाएगा, उसके बाद भांवा बाजार मे पहुंचे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रामशंकर सिंह पटेल एक दुकान पर बैठे जहा पहले से ही बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं का हाल-चाल लेते हुए राजनीतिक हालात पर चर्चा किया , उसके बाद मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में बैठक करने बतौर मुख्यअतिथि राजगढ़ के नवदीप कॉलेज पहुंचे जहा पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया , विधायक जी ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार के अनेक योजनाओ पर बैठक में चर्चा हुई , इसी तरह ग्राम पचोखरा में श्याम बिहारी सिंह के दुकान पर बैठ क्षेत्रीय लोगो से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया ,