मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने कार्यकर्ताओ के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर किया बैठक
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज भी अपने विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कई बूथों का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ सत्यापन किया , भाजपा आलाकमान के निर्देश क्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत अदलहाट मंडल के विसौरा खुर्द बूथ संख्या-380 पर 11सदस्यी कमेटी का सत्यापन किया , उसके बाद अदलहाट के ही बभनी बूथ संख्या-383 का सत्यापन कर मंडल अहरौरा के कुदारन अंतर्गत बूथ संख्या-237 का सत्यापन किया , फिर अहरौरा मंडल के ही डीह में बूथ संख्या-42 सत्यापन कर भगौतीदेई बूथ संख्या-234 पर पहुचकर 11सदस्यी कमेटी का यहा भी सत्यापन किया , भाजपा हाई कमान के निर्देशों का पालन करते हुए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पिछले कई दिनों के मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत हर बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रधानमंत्री जी के मन की बात एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दे रहे है , ताकि जनता को सरल एप एवं व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जा सके , जिससे आम जनता प्रधानमंत्री जी के मन की बात एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे पूरी जानकारी हासिल कर सके ,