मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने कारगिल 25वी विजय दिवस पर अमर जवानों को किया नमन
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज कारगिल 25वी विजय दिवस के अवसर पर अमर जवानों को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना की कर्तव्यनिष्ठा व त्याग की भावना पर हमें गर्व है, विधायक जी ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पाकिस्तान पर भारत की विजय दिवस के रूप में मनाया , उसके बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने शुक्लहा स्थित आवास पर जनपद व क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से फ़ोनवार्ता कर लोगो की समस्याओं का निस्तारण कर अपने विधानसभा क्षेत्र में अन्य कार्यक्रमो में शामिल होने के लिए रवाना हो गए , विधायक जी ग्राम बहेरा (नटवा बर) में ग्रामीणो के बीच बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी, ग्रामीणो ने बताया कि 2 किलोमीटर कच्ची सड़क है, हम लोगो को आने-जाने बड़ी दिक्कत होती है, जिस पर विधायक जी ने पीडब्ल्यूडी के एक्शियन को फोन कर कहा कि जल्दी से एस्टीमेट बनवाकर रोड कंप्लीट कराये , जिस पर ग्रामीणो द्वारा खुशी जाहिर किया ,