मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने उदघाट्न से लेकर शादी समारोह व दुखद परिजनों के निवास तक किया तूफानी दौरा
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में उदघाट्न कार्यक्रम से लेकर शादी समारोह के साथ साथ कई दुःखद परिजनों के निवास पर पहुचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर तूफानी दौरा करते हुए हर कार्यक्रम में शामिल हुए , विधायक जी ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत अहरौरा में एक स्कूल का उदघाट्न करते हुए किया , वहा से विधायक जी ग्राम हाजीपुर पथरौरा में राजेश साहू के पुत्री की शादी मे पहुंचकर आशीर्वाद दिया , तो वही ग्राम कोलना पहुचकर वाराणसी के रहने वाले शिवमणि सिंह निदेशक राधा बिहारी भवन वाराणसी के पुत्र की शादी के उपरांत सतनारायण की कथा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर ग्राम ममरी देवपुरा के लिए रवाना हुए , आदि शक्ति लान राजापुर पचोखरा मे पहुंचकर हिमांशु मौर्या की पुत्री की शादी को आशीर्वाद दिया , वहा से ग्राम डढ़िया भांवा पहुचे जहा श्री मान सिंह की पुत्री की शादी "बाबा उत्सव लान बघौड़ा" मे पहुंचकर आशीर्वाद दिया , तो वही नगर के महुआरिया में उमाशंकर श्रीवास्तव के पत्नी की निधन की खबर सुनकर उनके घर पहुंचकर परिवाजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे , ऐसे ही अभी कई कार्यक्रमो में पहुचने का विधायक जी का दौरा आगे जारी रहा ,